16 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना तोरवा
बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष छापेमार अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 10 वारंट तामील करते हुए गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण तथा फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार पेट्रोलिंग और अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती एवं जमानती वारंटों की तामील के लिए 16 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 08 गैर-जमानती वारंट और 02 जमानती वारंट तामील किए। गिरफ्तार वारंटियों में अमर ध्रुव, रोहित ध्रुव, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, छोटू उर्फ रितेश रजक, अल्हा रजक, प्रकाश दास, अमर रजक, विशाल ध्रुव और संजय केवंट शामिल हैं।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए जाने के बाद उन्हें जेल दाखिल कराया गया।
