
14 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 40 हजार रुपये के चोरी हुए घरेलू सामान बरामद किए हैं।
मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 251/2026 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग ने टीम गठित कर संदेहियों पर नजर रखी।इसी दौरान 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने पत्थरखानभाठा निवासी रजत यादव (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आशीष यादव के साथ मिलकर 8 मई को एक सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों ने मकान से टीवी, फ्रिज, कूलर, गैस सिलेंडर सहित अन्य घरेलू सामान और 5 हजार रुपये नगद चोरी किए थे।
पुलिस ने आरोपी रजत यादव के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। बरामद मशरूका की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 40 हजार रुपये के चोरी हुए घरेलू सामान बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 251/2026 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग ने टीम गठित कर संदेहियों पर नजर रखी।
इसी दौरान 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने पत्थरखानभाठा निवासी रजत यादव (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आशीष यादव के साथ मिलकर 8 मई को एक सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने मकान से टीवी, फ्रिज, कूलर, गैस सिलेंडर सहित अन्य घरेलू सामान और 5 हजार रुपये नगद चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी रजत यादव के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। बरामद मशरूका की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।
