05 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/तखतपुर
हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाकर हमला किया गया।
स्थानीय लोगों ने रॉड, बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा।
हमले में तेजस सिंह पाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
उनके बेटे परविंदर सिंह पाल और साथी डीम्पी राम पाल भी घायल हुए।
घटना 4 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
पीड़ित मक्कड पेट्रोल पंप के पास ठहरे हुए थे।
खाली प्लॉट में शौच को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
विवाद के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
हमलावरों ने हार्वेस्टर और मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की।
वाहनों को भारी नुकसान पहुंचाया गया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
पीड़ितों ने थाना तखतपुर में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज किया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तारी होगी।
