30 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिविल लाइन
बिलासपुर: शहर के सूने मकानों में सिलसिलेवार चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ऐसे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है जो दिन में AC रिपेयरिंग के बहाने रेकी करता था और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 45 लाख 84 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है।
ऑनलाइन सट्टे की हार ने बनाया अपराधी:पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सूरज काछी (30 वर्ष) ऑनलाइन गेमिंग ऐप ‘परी मैच’ (सट्टा) में करीब 30 लाख रुपये हार चुका था। इस कर्ज को पाटने और जुए की लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी का रास्ता चुना। आरोपी मूल रूप से गौरेला का रहने वाला है और बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहता था।
तरीका-ए-वारदात: दिन में ‘रेकी’, रात में ‘सफाई’:आरोपी का चोरी करने का तरीका बेहद पेशेवर था:
रेकी: वह कॉलोनियों में AC और वॉशिंग मशीन ठीक करने के बहाने घूमता था और उन घरों को चिन्हित करता था जहां ताला लटका हो।
भेष बदलना: सीसीटीवी से बचने के लिए वह टोपी और मास्क का उपयोग करता था। वारदात के बाद वह अंधेरी गलियों में जाकर कपड़े बदल लेता था ताकि पुलिस को भ्रमित कर सके।
टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: वह चोरी के जेवरात को कटनी (मप्र) में बेचता था और मिले पैसों को गोल्ड लोन कंपनियों में जमा कर ‘क्लीन मनी’ के रूप में इस्तेमाल करता था।
बरामद संपत्ति का विवरण:बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम (ACCU) और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित जब्ती की है:
सोना: 252 ग्राम (कीमत ₹37.80 लाख)
चांदी: 1.95 किलो (कीमत ₹4.87 लाख)
वाहन: एक स्कूटी और एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल।
अन्य: फ्रिज, वाशिंग मशीन, सोफा सेट और मोबाइल फोन।
इन इलाकों में दी थी दबिश:पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई 8 बड़ी चोरियों का खुलासा किया है:
नेहरू नगर (20.04.2026)
कुदुदण्ड (15.10.2025)
यमुना नगर (03.11.2025)
नंद विहार (24.11.2025)
गीतांजलि पार्क (03.12.2025)
इन्द्रसेन कॉलोनी (09.12.2025)
गुलमोहर पार्क (11.01.2026)
27 खोली विकास नगर
पुलिस टीम को मिला इनाम:आईजी और एसपी बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में हुई इस बड़ी कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। इस ऑपरेशन में नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह, निरीक्षक एस.आर. साहू और एसीसीयू प्रभारी गोपाल सतपथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
