30 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सकरी
बिलासपुर:शहर में तेजी से फैल रहे ऑनलाइन सट्टे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सकरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। बीट सिस्टम और तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने 29 अप्रैल 2026 को ओम स्पेस कॉलोनी सकरी में दबिश देकर गिरोह के सरगना सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लूडो गेम और आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे थे। गिरोह का मास्टरमाइंड राहुल छाबड़ा पहले भी सट्टे के मामलों में पुलिस के रडार पर रह चुका है और वह दूसरे राज्यों से संपर्क कर इस अवैध नेटवर्क को चला रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 13 एटीएम कार्ड, 8 पासबुक और एक क्रेटा कार (MP 18 ZB 8565) जब्त की है। जब्त मोबाइल और डिजिटल डाटा के विश्लेषण में 2 करोड़ रुपये से अधिक के सट्टे का लेन-देन सामने आया है, जिससे इस गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों में
- राहुल छाबड़ा पिता मोहन लाल छाबड़ा उम्र 30 साल निवासी स्वर्णिम एरा कालोनी सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
- ओमप्रकाश नागवानी पिता विजय कुमार नागवानी उम्र 21 साल निवासी सिंधी केम्प सुभाष नगर सागर थाना मोती नगर जिला सागर (म.प्र.) हाल मुकाम हॉफा थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- आशीष सोमानी पिता मनोहर लाल सोमानी उम्र 37 साल निवासी वार्ड नं 19 सिंधी मोहल्ला शंकर पथ गली बालाघाट थाना बालाघाट जिला बालाघाट (म.प्र.)
- कैलास चावला पिता चंद्र लाल चावला उम्र 26 साल निवासी माधव नगर थाना माधव नगर कटनी जिला कटनी (म.प्र.)
- विजय नागवानी पिता केशव नागवानी उम्र 42 साल निवासी कटनी शहीद द्वार के पास थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)
- दिनेश लालवानी पिता माधव दास लालवानी उम्र 19 साल निवासी माधव नगर थाना माधव नगर कटनी जिला कटनी (म.प्र.)
- विधि से संघर्षरत बालक
शामिल हैं,
जो मिलकर अंतर्राज्यीय स्तर पर सट्टा कारोबार संचालित कर रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर अन्य राज्यों में जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
