29 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/कोनी
बिलासपुर :जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सरेआम तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रमतला रोड स्थित आधारशिला स्कूल के सामने एक युवक द्वारा धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना कोनी प्रभारी निरीक्षक राजश्री दाम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान अनुराग यादव (19 वर्ष), निवासी बड़ी कोनी, बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक तलवार बरामद की गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि आम जनता में सुरक्षा का माहौल बना रहे।
