17 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। श्रीवास समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन इस वर्ष भी 20 अप्रैल 2026, सोमवार को श्रीवास भवन, मंगला बिलासपुर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारी जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
इस वर्ष समाज की ओर से तीन जोड़ों का निःशुल्क विवाह कराया जाएगा। विवाह कार्यक्रम को गायत्री परिवार के पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। समाज की ओर से वधु पक्ष को शादी के कपड़े उपलब्ध कराए गए हैं, वहीं विवाह में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन मिलकर कर रहे हैं।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, उपाध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास, सचिव चंद्रमणि श्रीवास, सह सचिव सुमित श्रीवास, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास, सह कोषाध्यक्ष बसंत श्रीवास सहित रामकुमार, गणेश, नरेंद्र, मनोहर, आशीष, शुभम, लक्ष्मी, टिंकू समेत अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
इन नवयुगलों का होगा विवाह:
पहले जोड़े में गोबरी पाट कोटा निवासी मंजू श्रीवास (पिता बुधराम श्रीवास, माता सरिता श्रीवास) का विवाह लाखासर लोरमी निवासी ओम प्रकाश श्रीवास (पिता संतोष श्रीवास, माता पुष्पा श्रीवास) के साथ होगा।
दूसरे जोड़े में रानीडेरा लोरमी की मंजू श्रीवास (पिता सुशील श्रीवास, माता जलवती श्रीवास) का विवाह मदनपुर मुंगेली निवासी महेंद्र श्रीवास (पिता लक्ष्मण श्रीवास, माता राजकुमारी श्रीवास) के साथ संपन्न होगा।
तीसरे जोड़े में गंगा नगर बिलासपुर की आकांक्षा श्रीवास (पिता शरद श्रीवास, माता पूर्णिमा श्रीवास) का विवाह हरदी कला बिलासपुर निवासी छबीलाल (लालू) श्रीवास (पिता राजू श्रीवास, माता सुशीला श्रीवास) के साथ होगा।
सामूहिक विवाह समारोह को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।
