बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय युवा कार्यकर्ता सुमित मोहले को बिलासपुर ग्रामीण जिला का प्रचार-प्रसार प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

सुमित मोहले लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं और प्रदेश छात्रावास प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। साथ ही वे बेलतरा शहर मंडल में पिछले 15 वर्षों से विभिन्न पदों पर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला के करीबी माने जाते हैं।

नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए सुमित मोहले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां मेहनत और समर्पण का सम्मान मिलता है। उन्होंने संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प जताया।
✨ उनकी नियुक्ति से संगठन को नया जोश और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
