17 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/चकरभाठा
बिलासपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री झूलेलाल श्री अमरधाम मंदिर चकरभाठा में आयोजित निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में 6 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस पावन आयोजन में सिंधी युवक समिति बिलासपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान कीं।

समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज ने बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह दिवस महाशिवरात्रि पर आयोजित इस सामूहिक विवाह में जोड़ों ने पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और अपने दांपत्य जीवन की नई शुरुआत की। इस दौरान मंदिर परिसर में भगवान झूलेलाल की महाआरती और पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन हुआ।

समारोह में संतश्री साईं लालदास साहेब का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने सिंधी युवक समिति के पदाधिकारियों का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें पखर पहनाकर अभिनंदन किया। समिति के सदस्यों ने नवविवाहित वर-वधुओं को उपहार भेंट कर उनके सुखी, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक कैलाश मलघानी, मनोहर खटवानी, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी, सहित मोहन मदवानी, सन्नी लाहोरानी, गोविंद बत्रा, राज भाटिया एवं विजय दुसेजा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
✨ सामूहिक विवाह बना सामाजिक समरसता और सेवा का प्रेरक उदाहरण, जहां समाज ने एकजुट होकर नवदंपतियों के जीवन की नई शुरुआत को यादगार बना
