09 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
न्यायधानी बिलासपुर के पूज्य सिंधी पंचायत भवन में रविवार, 8 फरवरी 2026 को ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ का पांचवां स्थापना दिवस अत्यंत गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह में पत्रकारिता के प्रति समर्पण, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
दीप प्रज्वलन से शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी श्री प्रवीण झा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का पारंपरिक रूप से पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री तिलक राज सलूजा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री किशोर कुमार सिंह, सहसचिव श्री हरिकिशन गंगवानी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

व्यस्त प्रशासनिक कार्यक्रमों के बावजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) श्री रजनेश सिंह ने समारोह में शिरकत कर टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा—
“निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है। पुलिस और प्रेस के बेहतर समन्वय से ही समाज में अपराध नियंत्रण प्रभावी रूप से संभव है।”
कैलेंडर विमोचन एवं सामाजिक सहभागिता
इस अवसर पर ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ के नववर्ष कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सिंधी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें श्री विनोद मेघानी, श्री धनराज आहूजा, श्री उमेश भावनानी, श्री अशोक शुक्ला, श्री उत्कर्ष सिंह गरेवाल, श्री मोतीलाल गंगवानी, श्री मनीष लाहोरानी, श्री डी.डी. आहूजा एवं श्री विनय मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पांच वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियां
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ ने अल्प समय में विश्वसनीयता और निष्पक्षता की मजबूत पहचान बनाई है। संस्थान ने अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए पत्रकारिता के उच्च मानदंड स्थापित किए हैं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
स्थापना दिवस के सांस्कृतिक सत्र में देशभक्ति, भक्ति और सामाजिक चेतना की झलक दिखाई दी।
पूजा एवं पृथ्वीराज सूर्यवंशी ने “ऐ वतन तेरे लिए” की प्रस्तुति से देशभक्ति का जोश भर दिया।
रतनपुर के प्रसिद्ध यूट्यूबर चंदन टंडन ने “ब्रह्मा नाचत है” की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

सामाजिक सरोकार की मिसाल — निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
संस्थान द्वारा लायंस क्लब कैपिटल एवं लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य के सहयोग से विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।
आभार एवं संचालन
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार मोहन मदवानी एवं उमाशंकर साहू ने किया।
समापन अवसर पर प्रधान संपादक कमल दुसेजा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में रंजीत खनुजा, संजय सिंह ठाकुर, पवन वर्मा, रमेश गोयल, रमेश यादव, रूपचंद अग्रवाल, शेख असलम, उमाशंकर शुक्ला, अमित पवार, सूरज वाधवानी, रेशमा लहरे, गीता सोनचे, लता गुप्ता, कलीम जोगी, उमाकांत मिश्रा, राजेंद्र कश्यप, ध्रुव चंद्रा, सुधाकर राव, रोहिणी अग्रवाल, रोमा वाधवानी, आशा खरे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
