16 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर,
केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ग्राम मोहभट्ठा स्थित स्वयंभू भुनेश्वर मंदिर के समीप 10 लाख 75 हजार रुपये की लागत से स्थापित दो सोलर हाईमास्ट संयंत्रों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में तथा क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि सोलर हाईमास्ट संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिससे आम नागरिकों को आवागमन एवं सुरक्षा में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी।

लोकार्पण के पश्चात अतिथिगणों ने स्वयंभू भुनेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की योजना के अनुरूप पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोलर आधारित परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं, जिससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन भी बना रहे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष बिल्हा श्री रामकुमार कौशिक, अध्यक्ष नगर पंचायत बिल्हा श्रीमती वंदना जेंद्रे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, मोहभट्ठा सरपंच श्रीमती गौरी ध्रुव सहित श्री कोमल सिंह ठाकुर, श्री सोमेश तिवारी, श्री मोहन डोरिया, श्रीमती पुनिता डहरिया, श्री विष्णु बिंदल, श्री बृजभूषण वर्मा, श्री राजकुमार साहू, श्रीमती तुलसी बघेल, श्री कृष्णचंद महापात्र, श्री घनश्याम कौशिक, श्री उमाशंकर कश्यप, श्री लव श्रीवास, श्री नरेंद्र सन्नाड, श्री मोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
