समाज के लिए कार्य करने वाले ही सच्चे सम्मान के अधिकारी – बृजलाल नागदेव
16 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर
“काम ऐसा करो कि पिता का नाम भी रोशन हो और समाज गर्व से आपका सम्मान करे”—इसी प्रेरक संदेश के साथ सिंधी युवा विंग आज़ाद नगर, बिलासपुर द्वारा सिंधी धर्मशाला, मसनगंज में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम का संचालन युवा विंग के सचिव लखन नागदेव ने किया। उन्होंने पंचायत के वरिष्ठजनों का युवा विंग के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत कराया तथा आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह समारोह दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया—
पहली, पूज्य सिंधी पंचायत आज़ाद नगर के अध्यक्ष श्री बृजलाल नागदेव का शनिचरी बाजार व्यापारी संघ का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना जाना;
दूसरी, सिंधी सेंट्रल युवा विंग बिलासपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में पंचायत के युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

क्रिकेट प्रतियोगिता में पंचायत के मोहित नागदेव, ऋतिक नागदेव, माधव लाल विजेता टीम का हिस्सा रहे, जबकि रोहित पंजवानी, अजय नागदेव, यश पंजवानी, यश नागदेव ने अन्य टीमों से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय रही।
कार्यक्रम की रूपरेखा युवा विंग के अध्यक्ष नवीन रूपवानी द्वारा तैयार की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर पंचायत एवं युवा विंग के पदाधिकारियों ने श्री बृजलाल नागदेव को शाल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सातों युवाओं का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया।

पंचायत के वरिष्ठजनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आश्वस्त किया कि भविष्य में आज़ाद नगर सिंधी पंचायत की ओर से एक पूर्ण क्रिकेट टीम भेजी जाएगी तथा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
पंचायत संरक्षक सतीश लाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “यह न सोचें कि समाज ने हमें क्या दिया, बल्कि यह सोचें कि हमने समाज के लिए क्या किया। एकता में ही शक्ति है।” उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे आगे भी अपनी प्रतिभा से समाज और परिवार का नाम रोशन करें।
अपने उद्बोधन में श्री बृजलाल नागदेव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समाज की एकजुटता और आपसी स्नेह का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंचायत का हर युवा, युवती एवं महिला यदि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहें, तो पंचायत तन–मन–धन से उनके साथ खड़ी रहेगी।

युवा विंग के पूर्व अध्यक्ष संतोष नागदेव ने भी युवाओं को बधाई देते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सीजी क्राइम रिपोर्टर के प्रधान संपादक कुमार पोपटानी का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा विंग अध्यक्ष नवीन रूपवानी, सचिव लखन नागदेव एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
सभा में पंचायत के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं स्मरणीय बन गया।
आज की इस प्रमुख बैठक में पूज्य सिंधी पंचायत आज़ाद नगर के संरक्षक श्री सतीश लाल जी, अध्यक्ष श्री बृजलाल नागदेव जी, उपाध्यक्ष श्री चेतन पंजवानी जी, श्री राजेंद्र नागदेव जी, श्री संतोष नागदेव जी, श्री गोविंद तोलवानी जी, श्री इंदर मेघानी जी, श्री अमित आडवाणी जी, श्री बलराम नागदेव जी, श्री दीपक नागदेव जी, श्री योगेश थादानी जी, श्री खेमचंद संतानी जी, श्री विकास टेकचंदानी, श्री रिंकू टेकचंदानी, श्री राजेश टेकचंदानी, श्री कमलेश तोलवानी, श्री भावेश पंजवानी, श्री अमर संतवानी, श्री कृष्णा रूपानी, श्री संजय रामनानी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
