January 20, 2026
90942.jpg
Spread the love


15 जनवरी 2026

सीजी क्राइम रिपोर्टर…..

बिलासपुर/कोनी
संभागायुक्त श्री सुनील जैन एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कोनी क्षेत्र में संचालित हॉफ वे होम संस्था का निरीक्षण किया। यह संस्था राज्य मानसिक चिकित्सालय से उपचार के बाद स्वस्थ हुए मरीजों को संक्रमणकालीन अवधि में संरक्षण प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।


निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वर्तमान में संस्था में महिला एवं पुरुष मिलाकर कुल 145 लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। यहां निवासरत लोगों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके सफल पुनर्वास की दिशा में कार्य किया जाता है। संस्था द्वारा अब तक 795 स्वस्थ हुए मरीजों का सफलतापूर्वक पुनर्वास किया जा चुका है।


संभागायुक्त श्री जैन ने संस्थान में रह रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मानसिक रोग से उबर चुके व्यक्तियों को समाज में पुनः सम्मानजनक जीवन देने में हॉफ वे होम जैसी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।


हॉफ वे होम संस्था का संचालन मां डिण्डेश्वरी शिक्षा समिति द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग की परीविक्षा अधिकारी श्रीमती सरस्वती रामेश्री, संस्था के सचिव श्री प्रमोद शर्मा सहित संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।


प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह सेवा भावना के साथ जरूरतमंदों के पुनर्वास एवं सशक्तिकरण का कार्य करती रहेगी।