22 दिसंबर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर/सरकंडा
थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत पत्रकार कॉलोनी में देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों पर बिलासपुर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नशे की पार्टी को तत्काल बंद कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर की रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि पत्रकार कॉलोनी में कुछ युवक एवं युवतियां शराब के नशे में तेज आवाज में पार्टी कर क्षेत्र में अशांति फैला रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं सीएसपी सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई की।

- आदित्य वस्त्रकार पिता मोहन लाल उम्र 33 र्वा निवासी लिंक रोड कृष्णा नेत्रालय के सामने शुभ मंगल अपार्टमेंट थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर छ.ग.।
- लक्की देवांगन पिता पंचराम देवांगन उम्र 28 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर छ.ग.।
- आशीष साहू पिता भागीरथी साहू उम्र 26 वर्ष निवासी पत्रकार कालोनी अशोक नगर सरकण्डा।
- वंश देवांगन पिता सतीश देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी देवांगन मोहल्ला जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.।
- विपुल दुबे पिता वशिष्ट नारायण दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नगर थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.।
मौके से 5 युवक एवं 2 युवतियां शराब सेवन करते हुए पाए गए। ब्रीथ एनालाइजर से जांच में युवकों के शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आदित्य वस्त्रकार, लक्की देवांगन, आशीष साहू, वंश देवांगन एवं विपुल दुबे के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
इसके साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने पर तीन वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। समझाइश के बाद युवकों एवं युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने एवं नशे में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
