January 20, 2026
1001323216.jpg
Spread the love

08 दिसम्बर 2025

सीजी क्राइम रिपोर्टर……

बिलासपुर:– जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य का अवैध धान जब्त किया गया है।

अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी एस.एस. दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि उपज मंडी समिति जयरामनगर के अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी स्थित हेमंत नारजे के गोदाम से 67 बोरी (27 क्विंटल) धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। वहीं कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर के अंतर्गत ग्राम बसहा, बेलतरा से 50 बोरी (20 क्विंटल) धान बरामद किया गया।

मामले में मंडी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी की पूरी अवधि के दौरान इस प्रकार की छापामार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।