02 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर…….
बिलासपुर:–भूमि संसाधन एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की केन्द्रीय योजना डब्ल्यूडीसी–पीएमकेएसवाय 2.0/1 के अंतर्गत कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नगपुरा में आज वाटरशेड महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।
माइक्रो वाटरशेड नगपुरा में दिनभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रभात फेरी, रंगोली एवं कबड्डी प्रतियोगिता, भूमि पूजन, श्रमदान तथा सरसों बीज वितरण प्रमुख रहे। प्राथमिक शाला के बच्चों ने पानी की पाठशाला, जागरूकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जल संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शामिल रहे जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य श्री परमेश्वर खुसरो उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सरपंच नगपुरा श्रीमती अनूपा पैकरा, सरपंच तुलुफ श्री मोहन सिंह श्याम, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती सुरति परमेश्वर खुसरो, कृषि विज्ञान केन्द्र की विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा कौशिक, डॉ. एकता ताम्रकार, इंजीनियर श्री पंकज मिंज, आईएफएफसीओ प्रबंधक श्री नवीन तिवारी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक श्री अवनीश सिंह, परियोजना अधिकारी डब्ल्यूडीसी–पीएमकेएसवाय 2.0/1 कोटा एवं डब्ल्यूसीडीसी, डब्ल्यूडीटी टीम तथा वाटरशेड कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कृषि नवाचारों पर विशेषज्ञों के सुझाव
डॉ. शिल्पा कौशिक ने ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने की बात कही।
डॉ. एकता ताम्रकार ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लाभ बताए।
इंजीनियर पंकज मिंज ने ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली द्वारा जल प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया।

आईएफएफसीओ प्रबंधक नवीन तिवारी ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग की प्रक्रिया समझाई।
फसल बीमा प्रबंधक अवनीश सिंह ने फसल क्षति की स्थिति में बीमा क्लेम प्रक्रिया की जानकारी दी।
किसानों को वितरित हुए बीज और मिला तकनीकी मार्गदर्शन
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत कृषि विभाग कोटा द्वारा नगपुरा, डांडबछाली और तुलफ ग्राम के 20 किसानों को सरसों बीज का वितरण किया गया।
पशु चिकित्सा सहायक सलग्य ने पशुओं में मौसमी बीमारियों और उनके उपचार के बारे में किसानों को जागरूक किया।

प्रतियोगिताओं में दिखी उत्साहपूर्ण भागीदारी
कार्यक्रम की शुरुआत कसईबहरा के बच्चों द्वारा स्वागत गीत से हुई।
इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए—
कबड्डी प्रतियोगिता: प्रथम – नगपुरा, द्वितीय – लमरी डबरी
रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम – सरस्वती मरावी
नृत्य प्रतियोगिता:
प्रथम – सुंआ नृत्य
द्वितीय – फिल्मी गीत पर प्रस्तुति देने वाले छात्र
तृतीय – कुमारी अराध्या पैकरा
चतुर्थ – नगपुरा के बच्चे
वाटरशेड महोत्सव में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने जल संरक्षण, कृषि विकास और सामुदायिक एकता का मजबूत संदेश दिया।
