January 20, 2026
1001304711.jpg
Spread the love

02 दिसम्बर 2025

सीजी क्राइम रिपोर्टर…..

बिलासपुर:–जिले में अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित जांच दल ने आज दो अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 2.13 लाख रुपए मूल्य का 172 बोरी (69 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया।

जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मस्तुरी के गतौरा स्थित एक व्यापारी के यहां से 112 बोरी (45 क्विंटल) तथा ग्राम सलका, बेलतरा निवासी अशोक कुमार कश्यप के भंडार से 60 बोरी (24 क्विंटल) धान बरामद किया गया। राजस्व विभाग के नेतृत्व में खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

अवैध धान संग्रहण व परिवहन में लिप्त दोनों मामलों में मंडी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अब तक जिले में कुल 25 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 25 लाख रुपए मूल्य के 813 क्विंटल अवैध धान की जब्ती हुई है।

प्रशासन ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए कड़ी निगरानी रखने और अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरा