26 नवम्बर 2025
बिलासपुर:–थाना तोरवा पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और अवैध भंडारण करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 86 गैस सिलेंडर जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 2 लाख 23 हजार रुपये आंकी गई है।
मामला इस प्रकार है—
दिनांक 26 नवंबर 2025 को थाना तोरवा क्षेत्र के हेमु नगर में अजय मेघानी द्वारा घरेलू सिलेंडरों को अधिक दामों पर ब्लैक में बेचने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना की तस्दीकी हेतु तत्काल टीम को रवाना किया गया। हेमु नगर स्थित झूलेलाल चौक के पास एक मकान में दबिश देने पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिले।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम—
1. अजय मेघानी, पिता हीरानंद मेघानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी हेमुनगर
2. सुनिल कुमार थावरानी, पिता मदनलाल थावरानी, उम्र 49 वर्ष, निवासी हेमुनगर
बताया।
मकान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में इण्डेन, भारत गैस, HP गैस कंपनी के घरेलू एवं व्यावसायिक सिलेंडर बिना किसी वैध दस्तावेज के संग्रहीत मिले।
जप्ती विवरण—
घरेलू भरे हुए सिलेंडर – 38 नग
घरेलू खाली सिलेंडर – 40 नग
कमर्शियल भरे सिलेंडर – 05 नग
कमर्शियल खाली सिलेंडर – 03 नग
➡️ कुल – 86 सिलेंडर (43 भरे, 43 खाली)
➡️ कुल मूल्य – ₹2,23,000
दोनो आरोपियों द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन कर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण एवं अधिक मूल्य पर बिक्री किया जाना पाया गया। पुलिस ने दोनों को अपराध क्रमांक 530/2025, धारा 3 एवं 7 ईसी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
तोरवा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गैस कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
