January 20, 2026
1001249804.jpg
Spread the love

15 नवम्बर 2025

सीजी क्राइम रिपोर्टर…..

बिलासपुर:–मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लिया और इस अवसर पर प्रदेश की जनजातीय परंपराओं तथा योगदान की सराहना की।संभागायुक्त के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण उन्होंने कोनी स्थित संभागायुक्त के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के किनारे ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है।


भवन में बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल हैं, जिनमें कुल 22 से अधिक कक्ष, हॉल, प्रसाधनगृह तथा न्यायालय व बैठक कक्ष जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लाल चंदन का पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरणअपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने शहर के मध्य स्थित रघुराज स्टेडियम में दानदाता गोंड राजा रघुराज सिंह जगत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रवास के दौरान शहर के मध्य स्थित रघुराज स्टेडियम में दानदाता गोंड राजा रघुराज सिंह जगत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। राजा रघुराज सिंह ने वर्ष 1958 में लगभग 5 एकड़ भूमि खेलों के विकास के लिए दान में दी थी, जिस पर इस ऐतिहासिक स्टेडियम का निर्माण हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।मुख्यमंत्री की लोकहितकारी घोषणाएं बिलासपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

एक प्रमुख चौक का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया जाएगा।लाल खदान ओवरब्रिज का नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर किया जाएगा।जनजातीय छात्र-छात्राओं के लिए 300 और 200 सीटर अत्याधुनिक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।कोटा ब्लॉक में समाज के लिए सुसज्जित सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव,  विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह,श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।