January 20, 2026
IMG-20251113-WA0019.jpg
Spread the love

13 नवम्बर 2025

सीजी क्राइम रिपोर्टर…..


बिलासपुर:–अपर कलेक्टर श्री एस.एस. दुबे एवं सकरी के नायब तहसीलदार श्री विभोर यादव ने सकरी तहसील के ग्राम खजुरी नवागांव और बिनोरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का जायजा लिया और बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने बीएलओ के साथ मिलकर कुछ मतदाताओं के घर जाकर उनसे चर्चा की तथा उन्हें एसआईआर कार्य के महत्व के बारे में समझाया। वर्तमान में बीएलओ घर-घर पहुंचकर गणना फार्म का वितरण कर रहे हैं। अपर कलेक्टर श्री दुबे ने सभी बीएलओ को यह कार्य पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए।