बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम डढहा से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में चकरभाठा पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ छोटा कुर्रे (21 वर्ष), निवासी भावाकांपा, थाना कोटा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर को पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के घर से बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
