January 20, 2026
IMG-20250910-WA0024.jpg
Spread the love

10 सितम्बर 2025

(सीजी क्राइम रिपोर्टर)

नाम आरोपीयों –


1. विजय गोयल पिता संतोष उम्र 22 वर्ष साकिन व्यास नगर नगर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा

  1. रामकिसन साहू पिता राम रतन साहू उम्र 19 साल की व्यास नगर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा

बिलासपुर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दबिश देकर 100 पाव देशी मदिरा और एक मोटरसाइकिल जप्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने तथा अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी पचपेड़ी द्वारा अलग टीम गठित कर कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।

दौरान पेट्रोलिंग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम व्यास नगर थाना पामगढ़ निवासी विजय गोयल एवं रामकिसन साहू अवैध रूप से शराब विक्रय करने हेतु अपने कब्जे में रखकर परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वैधानिक कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा कुकुर्दीकेरा, थाना पचपेड़ी में दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपी विजय गोयल पिता संतोष (उम्र 22 वर्ष) एवं रामकिसन साहू पिता राम रतन (उम्र 19 वर्ष) दोनों निवासी व्यास नगर, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 100 पाव देशी मदिरा तथा एक मोटरसाइकिल जप्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 10.09.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ज्ञात हो कि पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।