01 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने निजी और सामुदायिक समस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम पंचायत कड़ार के सरपंच ब्रजेश दुबे ने मुक्तिधाम में सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्वीकृति की मांग की। वहीं मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंधी के शाला विकास समिति सदस्य जोहन वस्त्रकार ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता की पदस्थापना की मांग रखी।

उसलापुर निवासी प्रमोद कुमार टण्डन ने भारी बारिश में कच्चा मकान गिरने के बाद आपदा प्रबंधन सहायता कोष से आर्थिक मदद की मांग की। कलेक्टर ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
