01 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:जिला पंचायत बिलासपुर ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए तत्कालीन पंचायत सचिव, जनपद पंचायत तखतपुर की कु. मालती लोनिया को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर की गई है।
कु. मालती लोनिया के विरुद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरण में न्यायालय द्वारा उन्हें दोषसिद्ध पाए जाने के बाद पंचायत सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में उन्हें सेवा से पृथक करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
समिति के प्रस्ताव के परिपालन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बर्खास्तगी का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार मालती लोनिया की सेवा समाप्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई को न्यायालय से दोषसिद्धि के बाद पंचायत सेवा नियमों के अनुरूप उठाया गया कदम माना जा रहा है।
