11 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर, 11 जुलाई। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को कोनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) गगन कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को 10 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुरकाडीह चौक में एक व्यक्ति तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दयाशंकर लोनिया (32 वर्ष) निवासी लोनियापारा, ग्राम घुटकू, थाना कोनी, लोगों के बीच तलवार लहराकर भय का माहौल बनाते हुए मिला।
पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर थाना लाया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तलवार जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
