10 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर, 9 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में चाकूनुमा धारदार हथियार दिखाकर एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकूनुमा धारदार हथियार भी जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम भिलमी निवासी प्रार्थी रामकुमार बिजौरे ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 जुलाई की रात करीब 7:30 बजे वह गांव की शराब दुकान से शराब लेकर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम मचखंडा निवासी शेख जानू (25 वर्ष) ने उसे रोककर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि शेख जानू ने हाथ में चाकूनुमा धारदार हथियार लहराते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट की और उसके गले पर चाकू अड़ा दिया, जिससे गले और हथेली में चोट व खरोंच आई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सीपत पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त चाकूनुमा धारदार हथियार जब्त किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
