03 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष
रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने वर्ष 2024 के चर्चित बाइक चोरी मामले में फरार आरोपी बजरंग सोनी को जिला जशपुर के कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 10 अगस्त 2024 को ग्राम आमानाय (साजापाली) निवासी देवानसाय कोरवा ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अगस्त 2024 की शाम वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 13 BA 5173) से सिसरिंगा बाजार गया था। बस स्टैंड के पास बाइक खड़ी कर सामान खरीदने गया और लौटने पर बाइक व उसमें रखा मोबाइल फोन गायब मिला।
मामले में अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान 4 अक्टूबर 2024 को सह-आरोपी अमरनाथ सोनी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। पूछताछ में उसने बजरंग सोनी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया था, जिसके बाद से बजरंग लगातार फरार चल रहा था।
ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गृह क्षेत्र नवाटोली धुमाडांड, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, प्रधान आरक्षक जगीत राठिया एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि फरार अपराधियों को कानून से बचने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। चाहे अपराध पुराना हो या नया, हर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय तक पहुंचाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
