05 अक्टूबर 2025
बिलासपुर:– थाना सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के उद्देश्य से तीन बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई अशोक नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में शांति भंग की आशंका को ध्यान में रखते हुए की गई।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जिन व्यक्तियों पर की गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं —

1. तौफिक खान, निवासी अशोक नगर मुरुम खदान
2. मिराज खान, निवासी अशोक नगर एकता कॉलोनी, महामाया आईटीआई के पास
3. मुख्तार खान, निवासी अशोक नगर मुरुम खदान
थाना सरकंडा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बदमाश प्रवृत्ति एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्यवाहियां जारी रहेंगी ताकि नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
