बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय राजकुमार यादव महिला को घर में अकेला देखकर अंदर घुस गया और पीछे से पकड़कर उसके साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
पीड़िता की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने टीम गठित कर आरोपी के घर दबिश दिलाई, जहां से राजकुमार यादव (60 वर्ष), निवासी
बुढ़ामहादेवपारा, रतनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर और आरक्षक पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
