रायगढ़। ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो 68 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जूटमिल पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति यात्री बस से सारंगढ़ रोड की ओर से गांजा लेकर ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंचने वाले हैं। पुलिस टीम ने बजरंगपारा मैदान में घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पिट्ठू बैग से 4 किलो 68 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविन्द भट्ठ उर्फ बुटू (56 वर्ष) और मंजे देवार (26 वर्ष), निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा, रायगढ़ के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
