बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले संगठित गिरोह के फरार आरोपी नीरज पाहुजा को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 10 महीने से फरार था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा पट्टी खिलाने में शामिल होना स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मामले में 6 जनवरी 2026 को पुलिस ने व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास कार्रवाई करते हुए आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा था। पूछताछ में उसने प्रकाश पंजवानी, रोहित पंजवानी और अन्य साथियों के साथ मिलकर व्हाट्सऐप समूह के माध्यम से ग्राहकों से सट्टा लगवाने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने आयुष अग्रवाल, प्रकाश पंजवानी और रोहित पंजवानी को गिरफ्तार कर लिया था।

प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नीरज पाहुजा की तलाश की जा रही थी। 26 नवंबर 2026 को सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नीरज पाहुजा (30 वर्ष), निवासी गांधी चौक के पास, जूना बिलासपुर के रूप में हुई है।
