बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब की पत्रकारिता यात्रा, संघर्षों और उपलब्धियों को दस्तावेज के रूप में संजोने वाली विशेष स्मारिका अब जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से उनके शासकीय निवास पर सौजन्य मुलाकात कर उन्हें स्मारिका भेंट की। उप मुख्यमंत्री ने इसके प्रकाशन पर बधाई देते हुए इस पहल की सराहना की। इसके बाद अध्यक्ष मिश्रा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को भी स्मारिका भेंट की।

इस विशेष स्मारिका का विमोचन 4 नवंबर को प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर किया गया था। इसमें प्रेस क्लब की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान, पत्रकारिता के संघर्षों और संस्था की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को संकलित किया गया है।

इसका उद्देश्य बिलासपुर की पत्रकारिता की विरासत को सुरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाना और युवा पत्रकारों को वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों से प्रेरित करना है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे, सादाब खान, अमन सिंह, प्रवीण सिंह, जफर आगा, गोलू कश्यप, विशु तिवारी और प्रांशु क्षत्रिय सहित अन्य
