बिलासपुर। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं सुश्री प्रियंका भारती (रिसर्च स्कॉलर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) से अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक अलीम अंसारी ने विशेष मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन की ओर से स्मृति एवं सम्मान स्वरूप प्रियंका भारती को फाउंडेशन के नाम अंकित एक कलम भेंट की।

अलीम अंसारी ने कहा कि कलम केवल उपहार नहीं, बल्कि शिक्षा, ज्ञान, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रतीक है। संविधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर एक शिक्षाविद् एवं शोधार्थी को कलम भेंट करना उनके लिए विशेष महत्व रखता है।

इस आत्मीय मुलाकात के माध्यम से उन्होंने शिक्षा और बौद्धिक चेतना के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
