बिलासपुर। शहर में गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तोरवा पुलिस ने 9 भैंस-भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों आकाश नायर (29 वर्ष), निवासी मुरैना (मध्यप्रदेश) और लच्छन यादव (36 वर्ष), निवासी ग्राम कछार, थाना मस्तूरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक UP 80 LT 1516 भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, 27 नवंबर को महमंद निवासी पुष्पेन्द्र चौबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रक में 9 भैंस-भैंसों को भरकर कटाई के लिए ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम ढेका के पास ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। जांच में पशुओं के परिवहन और वाहन में रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
पूछताछ में आरोपियों ने पशुओं को कटाई के लिए अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) ले जाना स्वीकार किया। इसके बाद तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को 28 नवंबर को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है।
