सक्ती। नगरदा थाना क्षेत्र के नवागांव में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 72 वर्षीय हटतू राम धनुहार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को सीताराम धनुहार (50 वर्ष) ने हटतू राम धनहार के साथ ईंट और हाथ-मुक्कों से मारपीट की थी। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लगातार उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आज सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मामले में आगे की पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
