बिलासपुर। शहर में दहशत फैलाने और राहगीरों को डराने-धमकाने वाले बदमाशों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुदुदण्ड निवासी भूपेन्द्र उर्फ गोलू दुबे उर्फ पण्डा (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी माता चौरा के पास हाथ में धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे चाकू समेत पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार स्टील का चाकू बरामद कर विधिवत जब्त किया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
