बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख ग्राम सेमरताल में आयोजित मां काली लक्ष्मी पूजन समारोह में शामिल हुए। लगातार 19 वर्षों से आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन में उन्होंने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। सेमरताल आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने आतिशबाजी और पुष्पहारों के साथ श्री त्रिलोक श्रीवास का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि जब पुरुषत्व का अहंकार आसुरी शक्तियों के सामने पराजित हो जाता है, तब दैवीय कृपा से मातृशक्ति का उद्भव और अवतरण होता है। उन्होंने मां काली की आराधना के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ श्री सीताराम श्रीवास, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, प्रमोद साहू, द्रोणदास वैष्णव, सूरज धीवर, अमित मराठा, समीर यादव, उत्तम साहू, ध्रुव साहू, लक्ष्मण साहू, अक्षय साहू, सतीश धीवर, घनाराम धीवर, जुगनू कौशिक, प्रदीप साहू, अनिल तिवारी, सुजीत पांडे, विजय सूर्यवंशी सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
