बिलासपुर। तिफरा के विष्णु चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनस अहमद खान (26 वर्ष), निवासी गौर कॉलोनी, यदुनंदन नगर तिफरा के रूप में हुई है।
11 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर केंवट ने पुलिस टीम मौके पर भेजी। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
