नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी और इंडिया ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली में एआईसीसी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चन्द्र श्रीवास दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल हुए। महारैली में देशभर से लाखों लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान त्रिलोक श्रीवास के साथ राहुल गोरख, चरण सिंह राज, पवन सिंह ठाकुर, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, अवधेश गोयल और धर्मेंद्र सोनी सहित अनेक समर्थक मौजूद रहे।

मीडिया से चर्चा करते हुए त्रिलोक श्रीवास ने केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में अराजक स्थिति उत्पन्न की जा रही है। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार नागरिकों का सबसे बड़ा अधिकार है, लेकिन एसआईआर (SIR) के नाम पर करोड़ों लोगों को इस अधिकार से वंचित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी मोदी सरकार के हाथों की कठपुतली की तरह काम करने का आरोप लगाया। श्रीवास ने कहा कि वे राहुल गांधी एवं डॉ. अनिल जय हिंद के नेतृत्व में इस कथित अवैधानिक कृत्य का विरोध करते हैं और लोकतंत्र तथा मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

इस महारैली में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, अभय नारायण राय, महेश दुबे, टाटा विजय पांडे, आशुतोष शर्मा, राजेंद्र धीवर,

शिव बालक कौशिक, अभ्युदय तिवारी, जीतू, बिहारी देवांगन, सुरेश ठाकुर, शैलेंद्र निर्मलकर, करीम खान, सोहेल खान, रणजीत सिंह, रजेश सिंह और पुष्पराज साहू सहित देशभर से पहुंचे कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
