रायपुर/अटल नगर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश क्रमांक ESTB/39149/2026/गृह-सी, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। इस प्रशासनिक बदलाव में बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, बेमेतरा, बलरामपुर, सरगुजा और अन्य जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर यातायात में बदला नेतृत्व: इस फेरबदल में बिलासपुर यातायात शाखा की जिम्मेदारी अब रिचा मिश्रा को सौंपी गई है। 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल नारायणपुर में पदस्थ रिचा मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), बिलासपुर बनाया गया है। वहीं, बिलासपुर में इसी पद पर कार्यरत रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), जिला कोरबा भेजा गया है। इस बदलाव के साथ बिलासपुर यातायात शाखा को नया नेतृत्व मिल गया है।

इन 10 अधिकारियों की भी बदली पदस्थापना: शैलेंद्र कुमार पांडेय को धमतरी से बलरामपुर, नितीश कुमार ठाकुर को कटघोरा से बेमेतरा, अभिषेक माहेश्वरी को नारायणपुर से बालोद, बलतुराम भगत को सूरजपुर से रायगढ़, गीता वाधवानी को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से राजनांदगांव रेंज, देवेन्द्र कुमार सिंह को कोरबा से सरगुजा, लितेश सिंह को गरियाबंद से रायपुर नगरीय, विकास पाटले को दल्लीराजहरा से बालोद, मणीशंकर चंद्रा को नवा रायपुर से रायपुर नगरीय तथा श्याम मधुकर को कोरिया से बेमेतरा पदस्थ किया गया है। गृह विभाग के इस आदेश से प्रदेश के कई पुलिस कार्यालयों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियों के साथ प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा।
