बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर बस स्टैंड के पास धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 25 वर्षीय विकास दुबे को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि मदनपुर बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम रवाना की। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी विकास दुबे, पिता रमाकांत दुबे, निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर को पकड़ लिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के साथ प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे, आरक्षक पवन ठाकुर और आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।
