बिलासपुर। सिंधु डांडिया धमाल 2026 के 11वें वर्ष के शानदार एवं सफल आयोजन पर समाजसेवी और होटल बंशीवाला के संचालक दिनेश चंदानी ने पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर, सिंधी सेंट्रल युवा विंग, महिला विंग एवं समस्त आयोजन टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आयोजन की भव्यता, समाज की सामूहिक सहभागिता और आयोजकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सिंधु डांडिया धमाल केवल गरबा और डांडिया का उत्सव नहीं, बल्कि सिंधी समाज की एकता, प्रेम, भाईचारे और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
दिनेश चंदानी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उत्साह, उमंग और उल्लास से भरपूर सिंधु डांडिया धमाल ने समाज को एक सूत्र में पिरोने के साथ आपसी सद्भाव और अपनत्व की भावना को भी मजबूत किया है। इस सफल आयोजन के पीछे पूरी आयोजन टीम की मेहनत, समर्पण, सामूहिक सहयोग और समाज के प्रति निष्ठा प्रशंसनीय है। उन्होंने कामना की कि सिंधु डांडिया धमाल की यह गौरवशाली परंपरा हर वर्ष नई ऊँचाइयों को छुए और सिंधी समाज की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाए।
समाजसेवा और अपने सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में रहने वाले दिनेश चंदानी ने सिंधी सेंट्रल पंचायत, युवा विंग, महिला विंग एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को इस यादगार आयोजन के लिए विशेष रूप से बधाई दी। होटल बंशीवाला परिवार की ओर से उन्होंने प्रभु झूलेलाल से प्रार्थना की कि सिंधी समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं की ज्योत सदैव प्रज्वलित रहे तथा समाज निरंतर प्रगति और नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर हो।
