15 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। चकरभाठा थाना पुलिस ने क्षेत्र में आम लोगों के बीच भय का माहौल बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार छुरी बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि रहंगी चौक, चकरभाठा के पास एक युवक हाथ में धारदार छुरी लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल दास मानिकपुरी उर्फ राजा (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-14, चकरभाठा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार छुरी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
