14 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों की तामील कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस ने फरार वारंटियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर 14 जुलाई 2026 को 10 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार वारंटियों में चेतन नाग, मनमोहन साहू, श्रवण रजक, रोहित प्रधान, कुश कुमार यादव, भारती सूर्यवंशी, राधे निषाद, मनराखन विश्वकर्मा, रोहित ध्रुव और सुमीत सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
थाना तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि न्यायालय से जारी वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
