14 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर/मस्तूरी:शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी हनुमान प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम बैटरी ने 13 जुलाई 2026 को थाना मल्हार में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव का निवासी लेख राम कौशिक (24 वर्ष), पिता दशरथ प्रसाद कौशिक शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर थाना मल्हार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच में आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम बैटरी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी की सूचना देकर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पूरी कार्रवाई थाना मल्हार पुलिस द्वारा तत्परता से संपन्न की गई।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
