12 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर: तखतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार फरसा लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम नवापारा जरौधा के मुख्य मार्ग पर एक युवक हाथ में धारदार फरसा लेकर लहरा रहा है और राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना तखतपुर पुलिस पेट्रोलिंग दल के साथ मौके पर पहुंची।
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने फरसा जब्त कर आरोपी सतकुमार खाण्डे (25 वर्ष), निवासी ग्राम नवापारा जरौधा, थाना तखतपुर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर तथा आरक्षक हरिश यादव, सत्यार्थ शर्मा, कलेश्वर यादव और संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
