09जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के “संगठन सृजन कार्यक्रम” के तहत गठित जिला, ब्लॉक, मंडल एवं विभिन्न समितियों के प्रभावी संचालन और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर जिला कांग्रेस (शहर) की प्रथम विस्तारित बैठक 8 जुलाई को कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी सुबोध हरितवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि नवगठित शहर, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ समितियां कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार संगठन में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों का संतुलित एवं व्यापक समावेश किया गया है, जिससे पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुलाब पुष्प, पारंपरिक स्वागत वस्त्र एवं नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। साथ ही सभी को अपने नए दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

अपने संबोधन में सिद्धांशु मिश्रा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कुशासन से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली, पेयजल, सड़क, नाली निकासी तथा कानून-व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सरकार प्रभावी ढंग से उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का माहौल कांग्रेस के पक्ष में बन रहा है और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों और समस्याओं के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए तैयार है।

बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सुबोध हरितवाल, सिद्धांशु मिश्रा, दिलीप लहरिया, सियाराम कौशिक, विजय केसरवानी, रामशरण यादव, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, विजय पांडे, नरेंद्र बोलर, रविंद्र सिंह, स्वप्निल शुक्ला, रामा बघेल, महेश दुबे, तजम्मुल हक, संतोष गर्ग, हितेश देवांगन, साकेष मिश्रा, राकेश शर्मा, राजेश शुक्ला, निलेश गोप, शिल्पी तिवारी, सीमा घृतेश, समीर अहमद, स्वर्णा शुक्ला, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, महेश ठाकुर, अमित भारते, रतीश श्रीवास्तव, अनस खोखर, शेख निजम्मुदीन, फरीद खान, राजीव रतन सिंह, दीपांशु श्रीवास्तव, बद्री यादव, हरमिंदर शुक्ला, गजेंद्र श्रीवास्तव, राहुल वाधवानी, अनिल पांडे, सुबोध केसरी, संतोष ढीमर, राजा व्यास, साई भास्कर, वेदराम यादव, प्रियंका यादव, शाश्वत तिवारी, राहुल सिंह, दीपक कौशिक, बॉबी थॉमस, तस्लीम अहमद, नरेंद्र टंडन, आदित्य सिंह, तिलक कश्यप, लखन नागदेव, निलय शर्मा, शहजादी कुरेशी, शंकर कश्यप, ओम कश्यप, शेख आजम, सुनील सोनखार, हिमांशु कश्यप, भास्कर यादव, शेरू असलम, सुभाष ठाकुर, शिवा नायडू, अभिलाष रजक, मो. अयूब, हैरी डेनियल, राम दुलारे रजक, शिरीष कश्यप, मार्ग्रेट बेंजामिन, एंजल चोकसे, पीटर मुदलियार, अर्जुन सिंह, कमल गुप्ता, आशीष कौशिक, चंद्रकांत सोनी, राहुल दुबे, मनोज सिंह, ममूद हसन रिजवी, प्रताप नेताम, भरत जोशी, झामू पाठक, सुरेंद्र तिवारी, राजकुमार यादव, निखिल शर्मा, संतोष प्रजापति, राजेश साहू, राजेश यादव, मौसीन खान, शिव अवस्थी, मनीष सिंह, प्रकाश निर्मलकर, महेंद्र मनहर, रमेश खत्री, जागेश्वर रजक, अभिषेक यादव, सतीश सूर्यवंशी, पियूष रजक, मनीष गुरबाणी, सज्जू खान, कैलेश तिवारी, सुनील बोरिया, बापी डे, निरुपम चक्रवर्ती, शरद यादव, रूपेश अवस्थी, प्रशांत पांडेय, प्रदीप मसीह, घनश्याम कश्यप, अविनाश हुमने, अन्नू पांडे, बिंदु जायसी, नंदनी सिंह प्रधान, पूजा प्रधान, वसीम बक्श, चंदन सिंह, दीपक रचैलवार, कौशिक धर, राजकुमार बंजारे, कैलाश राणा, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
