04 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/कोटा
बिलासपुर:जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सरेआम तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार भी बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 3 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धौराभाठा के इमली चौक के पास एक युवक हाथ में तलवार लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेंद्र बंजारे उर्फ सुल्तान उर्फ गोलू (32 वर्ष) निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
