02 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर दायित्व द्वारा 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।

समारोह में डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. स्वप्निल घृतलहरे, डॉ. सोनम खरे, डॉ. चाँदनी गुप्ता, डॉ. आशुतोष सिंह तथा सीए डे के अवसर पर सीए दिनेश अग्रवाल का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष लायन एकता मलिक, सचिव लायन डॉ. बरखा रानी सिंह एवं कोषाध्यक्ष लायन श्वेता अग्रवाल सहित क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर केवल बीमारियों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अपने समर्पण, सेवा और मानवीय संवेदनाओं से लोगों को नया जीवन और नई उम्मीद भी देते हैं। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल लेखा-जोखा संभालने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि ईमानदारी, पारदर्शिता और आर्थिक अनुशासन की मजबूत नींव स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
लायंस क्लब बिलासपुर दायित्व ने इस अवसर पर समाज के सभी चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को डॉक्टर्स डे एवं सीए डे की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
