02 जुलाई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। कांग्रेस संगठन ने युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता लखन नागदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस संगठन के प्रति वर्षों की निष्ठा, सक्रियता और जनसेवा का सम्मान माना जा रहा है।

नियुक्ति के बाद लखन नागदेव ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र यादव, प्रदेश कार्याध्यक्ष शिबली मेराज खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री तथा जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

लखन नागदेव पिछले 10 से 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा सीएमडी कॉलेज, बिलासपुर की छात्र राजनीति से शुरू हुई। छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया में वे लगातार तीन वर्षों तक जिला महासचिव रहे। इसके बाद भारतीय युवा कांग्रेस बिलासपुर में चार वर्षों तक जिला महासचिव की जिम्मेदारी निभाई। साथ ही कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ में भी लंबे समय तक जिला महामंत्री के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान की।
वर्तमान में लखन नागदेव विश्व सिंधी सेवा संगम युवा विंग के जिलाध्यक्ष, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला उपाध्यक्ष तथा सिंधी सेंट्रल युवा विंग के सहसचिव के रूप में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक दायित्व निभा रहे हैं।
सिंधी समाज में समाजसेवी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके लखन नागदेव सामाजिक, राजनीतिक और जनहित के कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सिंधी समाज एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
